Wednesday 5 June 2019

बकौल अठावले नरेन्द्र मोदी फिर से देश के पीएम बनेंगे


रामदास अठावले  महाराष्ट्र की राजनीती का बड़ा नाम हैं |साल 1974 में दलित पैंथर आंदोलन में विभाजन के बाद, अठावले ने अरुण कांबले और गंगाधर गाडे को महाराष्ट्र में बराबर की टक्कर दी  |90 के दशक में अठावले ने विधान परिषद  के  सदस्य  के तौर पर जहाँ धमाकेदार दस्तक दी वहीँ 1990 से 1996 तक के दौर में वह  महाराष्ट्र सरकार में समाज कल्याण और परिवहन, रोजगार गारंटी योजना और निषेध प्रचार के  कैबिनेट मंत्री के पद पर नियुक्त रहे | 1998 , 1999 , 2004  में  उन्होंने  महाराष्ट्र के पंढरपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया  वहीँ 2009 में शिर्डी  लोकसभा सीट से पराजित हुए |

 2011 में  एनसीपी कांग्रेस गठबंधन से दूरी बनाते हुए वह  शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी  के गठबंधन में शामिल हुए और मुम्बई महानगर निगम चुनाव एक साथ लड़ा जिसके बाद  2014 में एनडी  ए  के सहयोगी बनते हुए  राज्यसभा के लिए चुने गए 
| वर्तमान में केंद्रीय मंत्री  अठावले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष के तौर पर  नरेंद्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय औरअधिकारिता राज्य मंत्री के पद को संभाल रहे हैं और राज्य सभा में  महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व  कर रहे हैं  महाराष्ट्र के कद्दावर दलित नेता रामदास अठावले को मंत्रिमंडल में स्‍थान देकर प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा  दांव खेला |अठावले को मंत्री बनाकर बीजेपी ने न सिर्फ महाराष्ट्र में अपना   जनाधार  बढ़ाने की कोशिश की बल्कि दलित  हितों की हितैषी वाली पार्टी के रूप में भी खुद को पेश किया है |


लोकसभा चुनाव को लेकर बीते दिनों   हर्षवर्धन से कई मसलों पर अठावले ने बात की | प्रस्तुत है बातचीत के मुख्य अंश ---- 

मोदी सरकार के अभी तक के  कार्यकाल को आप किस रूप में देखते हैं ?
मोदी सरकार का कार्यकाल  बेहतर रहा है | जनता तक पहुँचने का बेहतर कार्य इस सरकार ने किया है | जिस तरह से 13  करोड़  उज्जवला गैस कनेक्शन  आम आदमी तक पहुंचे हैं और 26 करोड़ मुद्रालोन बंटे  हैं उससे इस सरकार की अलग छवि लोगों के बीच बनी है | बाबा साहब मेमोरियल का काम बेहद समय में पूर्ण हुआ है | आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान मिला है | सरकार कीकोशिश रही जनता को सरकार के बजट का पूरा फायदा मिले और यह मिला भी है | मेरे मंत्रालय का बजट 76 हजार करोड़ का रहा | आयुष्मान योजना ही देख लें हर परिवार को हर साल 5 लाख मिल रहेहैं  ऐसी अनगिनत योजनाएं मोदी सरकार में आई हैं जिसके केंद्र में आम आदमी रहा है |  यह सब देखते हुए लगता है मोदी 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और दुबारा एक बार फिर से एन डी ए की सरकार बनेगी |

लेकिन विपक्ष का तो यह कहना है ये सरकार विकास की अवधारणा पर खरा नहीं उतर पाई  है ? क्या लगता है आपको क्या विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है या यह चुनाव पूरी तरह से नरेंद्र मोदी बनामनरेंद्र मोदी हो चला है ?
विपक्ष का काम है आरोप लगाना होता है लेकिन लोकतंत्र में ऐसे नहीं चलेगा | अच्छा काम हुआ है तो अच्छा बोलना चाहिए | लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष को मिलकर कानून बनाने चाहिए लेकिन इसमें राजनीति नहीं होनी   चाहिए |40  जवान शहीद हो जाते हैं तो आप एयर स्ट्राइक पर भी सवाल पूछ लेते हैं और उसे सवालों के घेरे में ले आते हैं और इस मुगालते में जी लेते हैं कि आम जनता आपके साथ रहेगी तो यह सही नहीं है | जनता विपक्ष की   असलियत से भली प्रकार वाकिफ है |

आपने यू पी ए  का दौर भी देखा और एनडीए  का भी  | दोनों सरकारों की नीतियों में आप क्या फर्क पाते हैं ?
मैं यू पी ए के साथ तो था लेकिन तब मंत्री नहीं था | मनमोहन साहब अच्छे प्रधानमंत्री थे लेकिन मुझे लगता है मोदी बेहतरीन हैं | मोदी जल्द  निर्णय लेने वाले राजनेता हैं | आम आदमी के जीवन स्तरको ऊपर उठाने की ताकत उनमे हैं | उज्जवला , स्टार्ट अप , मेक इन इंडिया , डिजिटल इंडिया के माध्यम से यू पी ए की तुलना में मोदी सरकार ने बहुत अच्छे निर्णय लिए हैं | स्वर्ण  आरक्षण की मांगलम्बे समय से हो रही थी लेकिन यू पी ए  के दौर में इस पर निर्णय नहीं हो सका और अब सवर्णों को भी 10  फीसदी आरक्षण मिला है | ओ बी सी  कमीशन 1991  में बना लेकिन संवैधानिक स्टेटस कादर्जा इस सरकार ने दिया | एट्रोसिटी एक्ट को पूरी क़ानून की सुरक्षा देने का कार्य इस सरकार ने ही किया | यही नहीं दिव्यांगजनों को नौकरी में  4 ,शिक्षा में 5  फीसदी  आरक्षण देने के फैसले इस एनडीए  सरकार के कार्यकाल  में ही  हुए हैं  |

बार बार विपक्षी इस सरकार को एंटी दलित  सरकार ने रूप में टारगेट करते हैं | हाल के बरसों में हम देखें तो दलित उत्पीड़न की घटनाएं भी इस सरकार के दौर में ज्यादा बढ़ी हैं और उनकी स्थिति में सुधार भी नहीं हो पा रहा है | आप कैसे देखते हैं इसे ? 
भाजपा एनडीए तो अभी सत्ता में आई  हैं और कांग्रेस कई बरसों से सत्ता में रही  उसने दलितों के लिए क्या किया ? मोदी सरकार ने दलितों के जीवन स्तर को उठाने का काम किया है | आप देखें कांग्रेसने 60 साल क्या किया | कांग्रेस पार्टी का यह कहना कि  इस सरकार ने कुछ नहीं किया यह कहना ठीक नहीं है | हमारे महाराष्ट्र  में मराठा , जाट , पटेल , राजपूत लोगों की कम्युनिटी ने दलितों पर सबसेज्यादा अत्याचार किये हैं | दलित उत्पीड़न पर किसी तरह की राजनीती को मैं  ठीक नहीं मानता | आज सोशल चेंज और सोशल इक्वेलिटी की जरूरत समाज को है | जो लोग दलितों के खिलाफ अत्याचारकर रहे  हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए | दलितों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए |  मोदी सरकार दलित विरोधी नहीं है | कांग्रेस से बेहतर काम हमारी सरकार ने किये हैं | मुझे लगता है दलितों के लिए बेहतर कार्य हमारी सरकार ने किया है |

दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है | 23  फीसदी दलित वोट उत्तर प्रदेश में है जहाँ मायावती अपनी बिसात लगातार  मजबूत कर रही हैं | एक दौर ऐसा था जब  चरण सिंह की सरकार मेंआर पी आई  के 4   मंत्री हुआ करते थे | उसके बाद भी आपका संगठन वहां मजबूत नहीं है | संगठन की मजबूती के लिए आप क्या प्रयास कर रहे हैं ? 
उत्तर प्रदेश में हमारा संगठन आज मजबूत नहीं है |  एक दौर  में हम यहाँ बहुत मजबूत थे | चार मंत्री  और 19 एमएलए  कभी हमारे हुआ करते थे | अभी मेरी पार्टी  75 जिलों में से 60 जिलों में सक्रिय  है |जैसी मजबूती होनी चाहिए वैसी नहीं है | आर्थिक रूप से भी आज हम उतना मजबूत नहीं हैं लेकिन  भविष्य में हम एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेंगे | आज जिस प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी की जगह बसपाने ली है , आने वाले समय में रिपब्लिकन पार्टी बसपा की जगह एक दिन लेगी | जिस तरह से बसपा ने आरपीआई  को राजनीती से आउट कर दिया है उसी तरह मैं एक दिन जरूर बसपा को आउट करने का काम करूँगा उसके लिए मैं लोगों को समझाऊंगा कि  बाबा साहब की पार्टी आरपीआई  है | लोग आज भी आरपीआई  से प्रभावित हो रहे हैं और  सदस्यता ले रहे हैं | मैं जमीनी कार्यकर्ता हूँ  और संगठनकी मजबूती के लिए काम कर रहा हूँ |

मोदी के खिलाफ महागठबंधन की बात अक्सर उठती  है लेकिन महागठबंधन को कौन लीड करेगा उस पर सवाल उठ जाते हैं | खुदा ना खास्ता महागठबंधन बन जाता है तो उससे क्या असर पड़ेगा ? 
महागठबंधन बन चुका  है लेकिन वह एक साथ कभी नहीं आएंगे |  महागठबंधन केवल नाम के लिए है | यह कोई विचारधारा का गठबंधन नहीं है | एनडीए  बहुत मजबूत स्थिति में है और इस बार 300  से अधिक सीटें जीतेगा |   प्रधानमंत्री दुबारा मोदी जी ही बनेंगे |

महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना इस बार फिर साथ हैं ? क्या असर होगा इसका ? 
मुझे लगता है यहाँ दोनों 35  से अधिक सीटें जीतने की स्थिति में इस  बार हैं | शिवसेना भाजपा के साथ आने से महाराष्ट्र को बड़ी मजबूती मिलेगी |

 पहले मुलायम सिंह यादव ने संसद में कहा नरेंद्र मोदी दुबारा प्रधानमंत्री बनेंगे  | अभी कुछ समय पहले शरद पवार साहब ने कहा 2019 में वह फिर से भाजपा की सरकार बनते देख रहे हैं ? कैसे देखते हैंआप इस बयान को ? 
मुझे लगता है मुलायम सिंह जी ने कहा है आज की स्थिति में मोदी जी का कोई पर्याय नहीं है | वह दुबारा प्रधानमंत्री बनेंगे | मैं मुलायम सिंह जी को बधाई देना चाहता हूँ | ऐसा मुलायम सिंह जी जैसे अनुभवी नेता ने कहा है | मुझे लगता है सरकार एन डी  ए की फिर से आने जा रही है | जहाँ तक पवार साहब का बयान  है उन्होंने यह कहा है सीटें एन डी  ए  की ज्यादा आएँगी  लेकिन उन्होंने यह कहा प्रधानमंत्री मोदी नहीं बनेंगे इससे मैं सहमत नहीं हूँ | पवार साहब हमारे अच्छे मित्र हैं उन्होंने भी एनडीए की आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर अच्छी भूमिका रखी लेकिन मेरा कहना है आगामी चुनावमें एनडीए फिर से सत्ता में वापसी करने जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ही बनेंगे ऐसा मेरी पार्टी   की राय है |

विपक्ष एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठा रहा है | क्या लगता है आपको इस लोक सभा चुनाव में राष्ट्रवाद बड़ा मुद्दा बनेगा ? आपकी नजर में कौन से मुद्दे रहेंगे जो इस चुनाव में हावी रहेंगे ? 
मुझे लगता है ऐसे मुद्दे से कांग्रेस को नुकसान  ही होना है | जैश के कैम्प हमने तबाह किये हैं उस पर भी शंका करने वालों को इस चुनाव में नुक्सान होगा | देश की जनता आज सब कुछ भली भांतिसमझती है | जवानों की शहादत  पर भी राजनीती कतई  नहीं होनी चाहिए |

आप एक राजनेता के साथ ही अच्छे कवि भी रहे हैं और संसद में अपने चुटीले अंदाज के कारण लोकप्रिय रहे हैं | 2019 को लेकर एक कविता हो जाए ?
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है उसी तरह बदल रहा है देश का रंग
नरेन्द्र  मोदी ही जीत लेंगे  2019 की जंग


( लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मार्च के महीने में ये इंटरव्यू  लिया गया था ) 

No comments: